20 सप्ताह में बच्चा कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 15:21

20 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास :

अब तक आपके शिशु का माप सिर से नितंब तक लिया जाता था, मगर इस चरण से उसे सिर से एड़ी तक मापा जाएगा। इस सप्ताह आपके शिशु का माप करीब 25.6 सेंमी (10 इंच) हो गया है, लगभग एक केले के जितना लंबा। उसका वजन करीब 300 ग्राम है।

आप अपनी प्रसव की नियत तिथि का आधा रास्ता तय कर चुकी हैं। दिन प्रतिदिन आपका शिशु और अधिक क्रियाशील व फुर्तीला होता जा रहा है। चाहे आप अभी भी उसके पैर की पहली मार का अहसास करने का इंतजार कर रही हैं, मगर आपका शिशु अंदर हिलने-डुलने में व्यस्त है। वह शायद अपने अंगूठों या उंगलियों को चूसने भी लगा है!

आपके एनॉमली स्कैन के दौरान, जो कि 18 से 20 सप्ताह के बीच होगा, अल्ट्रासाउंड डॉक्टर शिशु के सिर के घेरे का माप लेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि शिशु के मुड़ जाने या खुद को सिकोड़ लेने पर शिशु का सटीक माप ले पाना मुश्किल होगा।

वर्निक्स कैसिओसा नामक चिकने और वसायुक्त तत्व की सफेद परत आपके शिशु को ढकने लगी होगी। यह मॉइस्चराइजर और चिकनाई के तौर पर काम करता है, जो कि एमनियोटिक द्रव में शिशु की नाजुक त्वचा को रुखा होने से बचाने में मदद करता है। शिशु के जन्म के समय भी वर्निक्स प्रसव नलिका से शिशु को आसानी से नीचे आने में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info